कांग्रेस पार्टी का योगदान, अंडमान विकास का अभियान का शुभारंभ

जनता तक पहुंच और जागरूकता बढ़ाने पर जोर
कांग्रेस पार्टी का योगदान, अंडमान विकास का अभियान का शुभारंभ
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह द्वारा “कांग्रेस पार्टी का योगदान, अंडमान निकोबार विकास का अभियान” शीर्षक से अभियान का सफल शुभारंभ हाल ही में गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय में किया गया। इस अभियान का विधिवत उद्घाटन अंडमान एवं निकोबार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंगलाल हलदर द्वारा किया गया। इस अवसर पर असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राज्य अध्यक्ष एस. तेजस्वरा राव सहित राज्य समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता, विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के कामगारों और कर्मचारियों तक पहुंच बनाना तथा कांग्रेस शासनकाल के दौरान लागू की गई जनहितकारी नीतियों और विकासात्मक पहलों के बारे में जागरूकता फैलाना है। साथ ही इस अभियान के माध्यम से जमीनी स्तर पर संपर्क मजबूत करने और कामगारों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाने का प्रयास किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस अभियान को द्वीपों के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक रूप से चलाया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in