आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टरमाइंड

आतंकी शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या, पठानकोट हमले का था मास्टरमाइंड
Published on: 

नई दिल्ली: भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी शाहिद लतीफ की पाक‌िस्तान में हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लतीफ की हत्या किसी अज्ञात हमलावरों ने की है। भारत के लिए यह अच्छी ख़बर है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2016 में पंजाब में हुए पठानकोट एयरबेस हमले का मास्टरमाइंड लतीफ ही था। जिसे बुधवार(11 अक्टूबर) को मौत के घाट उतारा गया। पठानकोट में हमला आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ही अंजाम दिया है। इस हादसे में भारत के सात जवान भी शहीद हो गए थे। सूत्रों के मुताबिक लतीफ की हत्या तब हुई जब वह पाकिस्तान की एक मस्जिद में गया था।

पठानकोट हमले में रची थी साजिश

बता दें क‌ि 47 वर्षीय शाहिद लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला स्थित अमीनाबाद कस्बे के मोर गांव का निवासी था। वो सियालकोट सेक्टर का कमांडर था, जो भारत में आतंकवादियों को लॉन्च करने की निगरानी और आतंकवादी हमलों की योजनाएं बनाने में शामिल रहता था। लतीफ पर मुकदमा चलाया गया और आतंकी आरोप में जेल भेज दिया गया। पठानकोट हमले के वक्त उसने चार जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को पठानकोट भेजा था। शाहिद लतीफ को 12 नवंबर, 1994 को गिरफ्तार किया गया था और भारत की जेलों में 16 साल की सजा काटने के बाद 2010 में बाघा बार्डर की ओर से रिहा कर दिया गया था। बता दें क‌ि भारत से रिहा होने के बाद शाहिद लतीफ वापस पाकिस्तान में जिहादी फैक्ट्री चलाने लगा। उसके बाद उसने पठानकोट आतंकी हमले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News