निंबूडेरा में संदिग्ध हिरण मांस बरामद, बिलीग्राउंड पुलिस की कार्रवाई

निंबूडेरा में संदिग्ध हिरण मांस बरामद, बिलीग्राउंड पुलिस की कार्रवाई
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : रविवार को निंबूडेरा क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान बिलीग्राउंड थाना पुलिस को एक दुकान में संदिग्ध हिरण मांस की बिक्री किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकान की जांच की। जांच के दौरान दुकान से लगभग छह किलोग्राम संदिग्ध हिरण मांस बरामद किया गया। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत उक्त मांस को जब्त किया गया तथा सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई के लिए बेटापुर रेंज के वन विभाग अधिकारियों को सौंप दिया गया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी अपराध अथवा अवैध गतिविधि से संबंधित विश्वसनीय जानकारी अपने निकटतम पुलिस थाने या दूरभाष संख्या 100, 112 तथा 03192-273344 पर साझा करें। सूचना देने वाले व्यक्तियों की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत भी किया जाएगा।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in