देहरादून-सहारनपुर रेल लाइन के सर्वेक्षण को मंजूरी

रेल मंत्री वैष्णव ने दी जानकारी
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
Published on: 

नयी दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में बताया कि सहारनपुर से शाकुम्भरी देवी होते हुए देहरादून तक की 81 किलोमीटर की नयी रेल लाइन के सर्वेक्षण को मंजूरी दी गयी है लेकिन इसे पूरा करने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की गयी है।

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस रेल परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के लिए सर्वेक्षण का काम शुरू कर दिया गया है। वैष्णव ने बताया कि इस परियोजना पर राज्य सरकारों समेत विभिन्न हितधारकों के साथ परामर्श किया जाएगा और इसके लिए नीति आयोग एवं वित्त मंत्रालय से आवश्यक अनुमोदन लिए जा रहे हैं। वैष्णव ने कहा, ‘रेलवे अवसंरचना परियोजनाएं पारिश्रमिक, यातायात अनुमान, अंतिम छोर तक पहुंच, वैकल्पिक मार्ग, भीड़भाड़ वाली लाइन के विस्तार आदि के आधार पर शुरू की जाती हैं। नयी परियोजनाओं का चयन चालू परियोजनाओं की देनदारियों, उपलब्ध निधियों और अन्य मांगों को ध्यान में रखकर किया जाता है।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News