पाकिस्तान में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 14 लोगों की मौत

एक युवक काबल पुलिस स्टेशन के गेट समीप पहुंच खुद को किया ब्लास्ट
Suicide attack during peace rally in Pakistan; 14 people killed.
घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच करते पुलिस कर्मी
Published on

पेशावर : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में रविवार को एक पुलिस स्टेशन के बाहर आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिले के अधिकारियों ने बताया कि यह विस्फोट स्वात जिले के कबाल कस्बे में स्वात शांति रैली के दौरान हुआ। स्वात शांति रैली का आयोजन स्वात अमन जिरगा (स्थानीय जनजातीय परिषद) की ओर से किया गया था। स्वात के जिला पुलिस अधिकारी उमर खान के मुताबिक, इसी दौरान एक युवक काबल पुलिस स्टेशन के गेट पर पहुंचा। पुलिस वालों ने उसे रोककर तलाशी लेने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। इससे पहले पुलिस हरकत में आती, युवक को खुद को ब्लास्ट कर दिया। धमाका जिस वक्त हुआ तब रैली में आखिरी वक्ता का भाषण हो रहा था। धमाके की आवाज सुनकर रैली में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। घायलों को सैदू शरीफ टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच अभियान शुरू कर दिया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in