अटलांटिक या प्रशांत का नाम ‘ट्रंप ओशन’ रखने का सुझाव

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Suggestion to rename the Atlantic or Pacific as ‘Trump Ocean
सभा को संबोधित करते राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Published on: 

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अटलांटिक या प्रशांत महासागर का नाम बदलकर ‘ट्रंप ओशन’ या ‘ओशन ऑफ द अमेरिकाज’ रखने का सुझाव दिया है। टेनेसी में एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि पद छोड़ने से पहले वह एक महासागर और बड़ी नदी का नाम बदलना चाहते हैं। ट्रंप ने मैक्सिको की खाड़ी और एक झील का नाम बदलने का जिक्र करते हुए कहा कि अब एक नदी और महासागर का नाम बदलना बाकी है। उनकी टिप्पणी पर रैली में लोग हंस पड़े और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 2025 में ट्रंप ने मैक्सिको की खाड़ी का नाम अमेरिकी संघीय इस्तेमाल के लिए ‘गल्फ ऑफ अमेरिका’ करने की घोषणा की थी। इस साल अगस्त में उन्होंने ओंटारियो झील का नाम ‘लेक अमेरिका’ रखने का भी ऐलान किया। ट्रंप ने 29 सितंबर को एआई को ‘सुपर इंटेलिजेंस’ कहने का सुझाव दिया था। उन्होंने ईरान के साथ संघर्ष के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य का नाम ‘ट्रंप स्ट्रेट’ रखने की बात भी कही थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in