अंडमान द्वीपसमूह में प्रथम ओपन मुएथाई राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप 2026 का सफल आयोजन

अंडमान द्वीपसमूह में प्रथम ओपन मुएथाई राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप 2026 का सफल आयोजन
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में प्रथम ओपन मुएथाई राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप 2026 का सफल आयोजन चैम्पियंस जोन मुएथाई एवं एमएमए क्लब द्वारा मुएथाई एसोसिएशन ऑफ अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स के तत्वावधान में किया गया। इस चैम्पियनशिप में कुल 29 खिलाड़ियों ने भाग लिया और प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने शानदार प्रतिभा, अनुशासन और संघर्षशीलता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन के बाद आठ खिलाड़ियों का चयन आगामी मुएथाई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के लिए किया गया है, जो 1 जून से 5 जून 2026 तक हल्द्वानी में आयोजित होगी। ये खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह का प्रतिनिधित्व करेंगे। चैम्पियनशिप में मुख्य अतिथि के रूप में अज़ीजुर रहमान, राशन रशीद, यामीन, समीर बजाज तथा मुएथाई एसोसिएशन ऑफ अंडमान एंड निकोबार आइलैंड्स के अध्यक्ष विदुर नारायण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में अक्षर, वेदिका, कीर्तना, मधु, आधी, आरव, रुहान जोजी साइमन, के. आदित्य, आशीष, पी. चरण, तंजीम, विकास, मोनिशा, प्रणव, शहबाज और जयसूर्या ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रुहानी, सारायु, अजलान, नितेश, आधी नारायण, आयुष, कृष्णा, यश, संजीद और कृष्णा ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि अंजी, सूर्य और दीपक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने सभी विजेताओं, प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों और सहयोगियों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। आयोजकों ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के बीच मुएथाई खेल को लेकर बढ़ता उत्साह इस बात का संकेत है कि अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह में इस खेल का भविष्य उज्ज्वल है।


logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in