180 लड़कियों के ऑनलाइन यौन शोषण आरोपी भारतीय छात्र को 30 साल की कैद

चेस्टर क्राउन कोर्ट में उसने बाल यौन शोषण से जुड़े कई अपराधों को स्वीकार किया।
Student accused of the online sexual exploitation of 180 girls sentenced to 30 years in prison
भारतीय छात्र बिलाल काजी
Published on: 

लंदन : ब्रिटेन में 27 वर्षीय भारतीय छात्र बिलाल काजी को कई नाबालिग लड़कियों का ऑनलाइन यौन शोषण करने के जुर्म में 30 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। चेस्टर क्राउन कोर्ट में उसने बाल यौन शोषण से जुड़े कई अपराधों को स्वीकार किया। अदालत को बताया गया कि काजी ने सोशल मीडिया और गेमिंग प्लेटफॉर्म पर किशोर लड़के की पहचान बनाकर 10 से 15 वर्ष की लड़कियों से दोस्ती की। उसने उनका विश्वास जीतकर उन्हें अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने के लिए मजबूर किया। बाद में मांगें पूरी नहीं करने पर उनकी तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया। ब्रिटेन की क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस के विशेष अभियोजक मार्टिन मैकरॉब ने उसके अपराधों को बेहद निर्मम बताया। जांच में सामने आया कि काजी देश छोड़कर चला गया था। जुलाई 2023 में ब्रिटेन लौटने पर उसे हीथ्रो हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने इस मामले में 180 संभावित पीड़िताओं की पहचान की है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News