चांद पर चक्कर लगाता दिखा अजीब सा यान, NASA ने किया खुलासा

चांद पर चक्कर लगाता दिखा अजीब सा यान, NASA ने किया खुलासा
Published on

नई दिल्ली: अमेरिकी संस्था नासा के लूनर रीकॉन्सेंस ऑर्बिटर चांद की तस्वीरें ले रहा है। चांद के चारों तरफ वह लगातार चक्कर लगा रहा है। इस दौरान उसे एक अजीब सी चीज पर नजर पड़ी। यह किसी सर्फबोर्ड जैसी थी। सर्फबोर्ड यानी एक ऐसा बोर्ड जिसपर खड़े होकर लोग समंदर की लहरों की सवारी करते हैं।

नासा के वैज्ञानिक यह देखकर हैरान रह गए। क्योंकि नासा के वैज्ञानिकों ने कभी भी इस तरह की लंबे आकार वाली वस्तु को चांद के चारों तरफ चक्कर लगाते नहीं देखा था। फिर उन्होंने LRO की फोटो की जांच शुरू की। इसके बाद उस वस्तु की 5 और 6 मार्च को और तस्वीरें ली गईं।

नासा के वैज्ञानिकों ने बताया कि गहन अध्ययन और उस रहस्यमयी वस्तु की लोकेशन की जांच करने पर पता चला कि वो दक्षिण कोरिया का लूनर ऑर्बिटर दानुरी (Lunar Orbiter Danuri) है। यह इसलिए ऐसा दिख रहा था क्योंकि दोनों स्पेसक्राफ्ट यानी नासा का LRO और कोरिया का दानुरी अलग-अलग ऑर्बिट में एकसाथ घूम रहे थे।

 LRO के कैमरे का एक्सपोजर टाइम बहुत कम

मैरीलैंड स्थित नासा के गोडार्ड स्पेस फ्लाइट सेंटर के वैज्ञानिकों ने बताया कि LRO के कैमरे का एक्सपोजर टाइम बहुत कम है। यह सिर्फ 0.338 मिलिसेकेंड है। इसलिए उसे तस्वीर लेने में दिक्कत हो रही थी। लेकिन उसने दानुरी की कई तस्वीरें लीं। यह दक्षिण कोरिया का पहला यान था, जो दिसंबर 2022 को चांद की ऑर्बिट में पहुंचा था।

दोनों की स्पीड के अंतर ने किया कन्फ्यूजन

LRO और दानुरी के बीच स्पीड का अंतर है। दोनों की स्पीड में करीब 11,500 km/hr का अंतर है। इसलिए जब LRO ने फोटो ली तो छोटा सा दानुरी स्पेसक्राफ्ट एक विशालकाय एलियन शिप की तरह दिखने लगा। वह अपने निश्चित आकार से 10 गुना ज्यादा बड़ा दिख रहा था। तेज गति की वजह से वह सर्फबोर्ड जैसा दिखने लगा।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

जबकि दानुरी स्पेसक्राफ्ट किसी सर्फबोर्ड की तरह एकदम नहीं है। वह बक्से जैसे हैं। जिसके दो तरफ सोलर पैनल्स लगे हैं। वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी में प्लैनेटरी साइंस के एसोसिएट प्रोफेसर पॉल बायर्न ने कहा कि दानुरी एक सामान्य ऑर्बिटर की तरह ही है। लेकिन अधिक गति की वजह से वह LRO के कैमरे में किसी सर्फबोर्ड की तरह कैद हुआ।

ये भी देखें…

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in