सड़क पर गुटखा थूकने से रोका, हत्या

सबसे स्वच्छ शहर का हाल
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रतीकात्मक तस्वीर
Published on: 

इंदौर : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में सड़क पर गुटखा थूकने के विवाद में 25 वर्षीय ढाबा संचालक की सरेराह हत्या के आरोप में सोमवार को पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

इंदौर के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में एक ढाबा संचालित करने वाले लेखराज (25) की रविवार और सोमवार की दरमियानी रात विजय नगर क्षेत्र में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गयी और वारदात के बाद हमलावर फरार हो गए थे। गश्त कर रही पुलिस इस वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में मिले सुरागों के आधार पर राज अहिरवार (19), पवन रजक (20) और जगदीश सिसोदिया (33) को गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया, ‘बाइक पर सवार अभियुक्तों में से एक व्यक्ति ने उस वक्त सड़क पर गुटखा थूक दिया था, जब ढाबा बंद कर घर जा रहा लेखराज अपने दो साथियों के संग वहां से गुजर रहा था। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। विवाद के दौरान अभियुक्तों ने लेखराज पर चाकू से हमला किया और ज्यादा खून बह जाने से उसकी मौत हो गयी। अभियुक्तों के कब्जे से बाइक और चाकू बरामद किए गए हैं तथा ढाबा संचालक के हत्याकांड की विस्तृत जांच की जा रही है।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News