श्रीलंका के जाफना में लिट्टे नेता की प्रतिमा हटाई गई

लिट्टे से जुड़े एक व्यक्ति की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित करने की शिकायत पर कार्रवाई
Statue of LTTE leader removed in Jaffna
मूर्ति हटाते पुलिस कर्मी
Published on: 

कोलंबो : श्रीलंका पुलिस ने रविवार को जाफना के नल्लूर में प्रतिबंधित संगठन लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के नेता रासैया पार्थिपन उर्फ थिलीपन की प्रतिमा हटा दी। पुलिस प्रवक्ता एफ. टी. वूटलर ने बताया कि शिकायत मिली थी कि लिट्टे से जुड़े एक व्यक्ति की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसके बाद कांस्य की प्रतिमा हटा दी गई। लिट्टे भारत समेत कई देशों में भी प्रतिबंधित है। जाफना के नल्लूर में 18 सितंबर से उनकी याद में एक समारोह शुरू हुआ था। इससे पहले, कार्यक्रम स्थल पर लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर पुलिस की रोक के खिलाफ समारोह में शामिल लोगों ने प्रदर्शन किया था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in