न्यूयॉर्क में 24 अप्रैल को मनाया जाएगा ‘श्री सत्य साईं बाबा शताब्दी समारोह दिवस'

न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने की घोषणा
न्यूयॉर्क में 24 अप्रैल को मनाया जाएगा ‘श्री सत्य साईं बाबा शताब्दी समारोह दिवस'
Published on: 

न्यूयॉर्क : अमेरिका में न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने इस वर्ष 24 अप्रैल को शहर में 'श्री सत्य साईं बाबा शताब्दी समारोह दिवस' के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह घोषणा सिटी हॉल में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम के दौरान न्यूयॉर्क के मेयर के अंतरराष्ट्रीय मामलों के उपायुक्त दिलीप चौहान द्वारा श्री सत्य साईं ग्लोबल काउंसिल के सदस्यों के समक्ष की गई। मेयर एडम्स ने अपने संदेश में कहा, ‘आज हम श्री सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी वर्ष और उनके अनुयायियों के उस कार्य को सम्मानित कर रहे हैं जो न्यूयॉर्क और दुनिया भर में सामुदायिक सेवा के लिए समर्पित हैं।’

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in