श्रीलंका की सेना ने नौ भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने पर पकड़ा गया
Sri Lankan Navy arrests nine Indian fishermen
मधुआरों को गिरफ्तार कर ले जाती श्रीलंका की सेना
Published on: 

कोलंबो : श्रीलंका की नौसेना ने उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी एक नौका भी जब्त कर ली है। श्रीलंका की नौसेना द्वारा जारी बयान के मुताबिक, मछुआरों को शनिवार को जाफना के डेल्फ्ट द्वीप के दक्षिण में श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) पार करने पर पकड़ा गया। अभियान के दौरान ‘एसएलएनएस समुद्रु’ ने भारतीय मछुआरों की एक नौका को जब्त किया और नौ भारतीय मछुआरों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए मछुआरों को कांकेसंथुरई बंदरगाह ले जाया गया है, जहां उन्हें आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मत्स्य पालन एवं जलीय संसाधन विभाग को सौंप दिया जाएगा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in