श्रीलंका ने 40 ईरानी नाविकों को चिकित्सा सहायता देकर स्वदेश भेजा

अमेरिका की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य की नौसैनिक नाकेबंदी फिर शुरू किए जाने के बाद कई ईरानी तेल टैंकर महीनों से श्रीलंका के तट के पास खड़े
Sri Lanka provided medical assistance to 40 Iranian sailors and sent them back to their home country
ईरानी शिप
Published on: 

कोलंबो : श्रीलंका ने हिंद महासागर में फंसे 40 ईरानी नाविकों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के बाद रविवार को स्वदेश भेज दिया। श्रीलंका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता थुशारा रोड्रिगो ने बताया कि चिकित्सा मदद के लिए संकट संदेश मिलने के बाद नाविकों को शनिवार को दक्षिणी बंदरगाह गाले लाया गया था। उन्होंने बताया कि नाविकों को ईरानी दूतावास और स्थानीय शिपिंग एजेंटों की व्यवस्था से तट तक पहुंचाया गया। इसके बाद श्रीलंकाई अधिकारियों ने आव्रजन और अन्य औपचारिकताएं पूरी कीं। शुरुआती इलाज के बाद नाविक रविवार तड़के ईरान रवाना हो गए। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया कि वे किन जहाजों पर सवार थे। अमेरिका की ओर से होर्मुज जलडमरूमध्य की नौसैनिक नाकेबंदी फिर शुरू किए जाने के बाद कई ईरानी तेल टैंकर महीनों से श्रीलंका के तट के पास खड़े हैं। श्रीलंकाई अधिकारियों के अनुसार, उसके तट से करीब 24 समुद्री मील दूर 19 जहाज मौजूद हैं। इन जहाजों पर भोजन, पानी और ईंधन की कमी की खबरें सामने आई थीं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in