13 लोगों को श्रीलंका ने गिरफ्तार किया

पिछले सप्ताह भारत में घुसने की थी कोशिश
Sri Lanka arrested 13 people
हाथ में हथकड़ी (सांकेतिक चित्र)
Published on: 

कोलंबो : पिछले सप्ताह भारत में घुसने की अपनी कोशिश में नाकाम होकर श्रीलंका लौट जाने पर एक महिला समेत 13 श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। इन लोगों के पास श्रीलंका का पासपोर्ट है। ये लोग पांच सितंबर को देश के उत्तर भाग में कांकेसंथुराई से भारत जाने वाली एक नौका में 100 अन्य यात्रियों के साथ सवार हुए थे।

तमिलनाडु के नागपट्टिनम बंदरगाह पर आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें भारत में घुसने की इजाजत नहीं दी और वापस श्रीलंका भेज दिया। बाद में श्रीलंका की पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 36 साल की महिला समेत सभी 13 संदिग्ध बेरोजगार हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in