स्पाइसजेट कर सकती है 1,000 कर्मचारियों की छंटनी

स्पाइसजेट कर सकती है 1,000 कर्मचारियों की छंटनी
Published on

मुंबईः आने वाले दिनों में संकटग्रस्त स्पाइसजेट कम से कम 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बना रहा है। एयरलाइन ने लागत में कमी लाने और अपने कम होते विमान बेड़े के संचालन को सुव्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ते हुए यह फैसला किया है। मामले से वाकिफ अधिकारियों में से एक ने बताया कि वित्तीय संकट, कानूनी लड़ाई तथा अन्य प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करते हुए वाहक अधिक कर्मचारियों को छोड़ने के लिए कह सकता है क्योंकि अभी जितने विमान सेवा में हैं उनकी तुलना में कर्मचारी अधिक हैं।

1,350 लोगों की जा सकती है नौकरी

एयरलाइन में करीब 9,000 कर्मचारी हैं। कर्मचारियों की संख्या 10-15 प्रतिशत कम करने पर विचार किया जा रहा है। कुल लागत को कम करने के लिए छंटनी आवश्यक है और वार्षिक बचत 100 करोड़ रुपये तक हो सकती है। 15 प्रतिशत की कटौती का मतलब होगा कि करीब 1,350 लोग अपनी नौकरियां खो देंगे। मामले की जानकारी रखने वाले दूसरे अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों में छंटनी की आशंका है और अंतिम सूची तैयार की जा रही है। हालांकि, छंटनी को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। संपर्क करने पर स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने कहा कि एयरलाइन ने लाभदायक वृद्धि हासिल करने के लिए कर्मचारियों की संख्या को तर्कसंगत बनाने सहित कई उपाय शुरू किए हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in