

जूनो (अमेरिका) : अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में दूरदराज के एक रडार स्थल पर एक विशेष विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। यह हादसा अलास्का के एंकरेज से करीब 725 किलोमीटर पश्चिम में स्थित केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट एयरपोर्ट पर हुआ। अलास्का कमान, उत्तरी अमेरिकी वायु अंतरिक्ष रक्षा कमान के अलास्का क्षेत्र और 11वीं वायुसेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस ने कहा कि यह हमारे सैन्य परिवार और उन समुदायों के लिए बहुत बड़ी क्षति है जिनकी हम सेवा करते हैं। राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (एनटीएसबी) के अलास्का क्षेत्र के प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे।