स्पेसएक्स का स्पेश ऑर्बिट की ओर स्टारशिप रॉकेट रवाना

स्पेसएक्स का यह प्रमुख रॉकेट अब तक का सबसे बड़ा और शक्तिशाली रॉकेट है
SpaceX's Starship rocket launches towards orbit
स्टारशिप रॉकेट
Published on: 

न्यूयॉर्क : स्पेसएक्स ने सोमवार को अपने विशाल स्टारशिप रॉकेट को पहली बार अंतरिक्ष की कक्षा की ओर रवाना किया, जो पृथ्वी के छह पूरे चक्कर लगाकर नासा के आर्टेमिस चंद्रमा कार्यक्रम के लिए अपनी तैयारी साबित करेगा। उद्योगपति एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी स्पेसएक्स का यह प्रमुख रॉकेट अब तक का सबसे बड़ा और शक्तिशाली रॉकेट है। इसके साथ 26 नए और सबसे उन्नत स्टारलिंक उपग्रह भेजे गए हैं, जो पहले से इंटरनेट सेवा दे रहे 11,000 पुराने उपग्रहों के समूह में शामिल होंगे। यह टेक्सास के दक्षिणी छोर से तीन वर्षों में स्टारशिप का 14वां पूर्ण प्रक्षेपण था।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News