10 मेगावाट बिजली क्षमता वृद्धि से दक्षिण अंडमान को राहत की उम्मीद

चाथम पावर हाउस में 10 मेगावाट क्षमता वृद्धि पूरी
10 मेगावाट बिजली क्षमता वृद्धि से दक्षिण अंडमान को राहत की उम्मीद
Published on

नए पावर प्लांट का सफल परीक्षण, जल्द शुरू होगा संचालन

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : विद्युत विभाग ने केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन के सहयोग से विश्वसनीय बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के अपने प्रयासों के तहत चाथम पावर हाउस में 10 मेगावाट बिजली उत्पादन क्षमता बढ़ाकर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। बताया गया है कि चाथम में स्थापित होने वाला 10 मेगावाट का नया पावर प्लांट 14 अप्रैल 2026 को विभागीय अभियंताओं की उपस्थिति में अपनी पूर्ण क्षमता पर सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया है और अगले 3 से 4 दिनों में इसके वाणिज्यिक संचालन शुरू होने की संभावना है, जिससे श्री विजयपुरम और दक्षिण अंडमान के आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को काफी राहत मिलेगी। हालांकि, हाल ही में पांच डीजल जनरेटर सेटों के अचानक खराब हो जाने से दक्षिण अंडमान की बिजली स्थिति कुछ प्रभावित हुई है। विभाग द्वारा इन सभी खराब जनरेटर सेटों को एक सप्ताह के भीतर पुनः पूरी क्षमता से चालू करने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे बिजली व्यवस्था में और सुधार होगा। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली का विवेकपूर्ण उपयोग करें, जिससे सभी जनरेटर सेटों के पुनः चालू होने तक की कमी को पूरा किया जा सके।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in