रात में समुद्री कायकिंग के लिए एसओपी को मंजूरी

रात में समुद्री कायकिंग के लिए एसओपी को मंजूरी
Published on

सुरक्षित पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : अंडमान एवं निकोबार प्रशासन ने द्वीप समूह में रात में समुद्री कायकिंग (बेसिक) संचालन के लिए दिशा-निर्देश/एसओपी को मंजूरी दे दी है। इन दिशा-निर्देशों का उद्देश्य इस गतिविधि को व्यवस्थित करना और पर्यटकों तथा ऑपरेटरों की सुरक्षा, संरक्षा और समग्र अनुभव को सुनिश्चित करना है। यह गतिविधि पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सुरक्षा और पर्यावरणीय मानकों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है। प्रशासन ने सभी पर्यटन हितधारकों और आम जनता को सूचित किया है कि इस गतिविधि का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ही किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि इस पहल से न केवल पर्यटन क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे, बल्कि पर्यटकों को एक सुरक्षित और रोमांचक अनुभव भी मिलेगा। रात में समुद्री कायकिंग को एक आकर्षक एडवेंचर गतिविधि के रूप में विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश सूचना, प्रचार एवं पर्यटन निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं, जहां इच्छुक व्यक्ति और ऑपरेटर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in