यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित उत्तरकाशी के ऊचांई वाले पर्यटक स्थलों में हिमपात जारी

त्तरकाशी के ऊचांई वाले पर्यटक स्थलों खरसाली (खुशीमट्ठ), जानकीचट्टी, सांकरी, हरकीदून, राडीटॉप, सुक्कीटॉप, हर्षिल घाटी आदि पर हिमपात जारी है।
यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित उत्तरकाशी के ऊचांई वाले पर्यटक स्थलों में हिमपात जारी
Published on: 

उत्तरकाशी : मौसम के करवट लेते ही श्री यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम सहित उत्तरकाशी के ऊचांई वाले पर्यटक स्थलों खरसाली (खुशीमट्ठ), जानकीचट्टी, सांकरी, हरकीदून, राडीटॉप, सुक्कीटॉप, हर्षिल घाटी आदि पर हिमपात जारी है।

यदि आप ऐसे लुभावने एवं आकर्षक पर्यटक स्थानों पर घूमने-फिरने तथा बर्फवारी का लुत्फ उठाने की योजना बना रहे हैं, तो इस दौरान सावधानी जरुर बरतें। जोश में, होश न खोएं। बर्फवारी वाले स्थानों पर इन बातों का विशेष ध्यान रखें। बर्फवारी वाले स्थानों पर वाहन सावधानी पूर्वक व धीमी गति में चलाएं।

वाहन की फिटनेस चैक करने के उपरान्त ही ऐसे स्थानों पर जाएं, अतिरिक्त स्टैपनी एवं टूलकिट साथ रखें। पर्याप्त गर्म व ऊनी वस्त्र साथ रखें। यदि आप ऐसे स्थानों पर नाईट स्टे के लिए जा रहें हैं तो वहां पर अपने लिए होटल /रुम की व्यवस्था पहले से ही कर लें। किसी भी प्रकार की पुलिस सहायता के लिए नजदीकी पुलिस कर्मी अथवा डायल-112 /पुलिस कंट्रोल रुम-9411112976 पर कॉल करें।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in