गुजरात में बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में छह लोगों की मौत

स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है
गुजरात में बस और ऑटोरिक्शा की टक्कर में छह लोगों की मौत
Published on: 

पाटन : गुजरात के पाटन जिले में गुरुवार को एक ऑटोरिक्शा और राज्य परिवहन निगम की बस के बीच टक्कर में ऑटोरिक्शा सवार 6 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना अपराह्न करीब साढ़े ग्यारह बजे सामी-राधनपुर राजमार्ग पर सामी गांव के पास हुई। पाटन जिले के पुलिस अधीक्षक वी के नई ने बताया कि राज्य परिवहन की बस हिम्मतनगर से कच्छ की ओर जा रही थी जबकि तिपहिया वाहन विपरीत दिशा से आ रहा था। ऑटोरिक्शा सवार सभी छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जिसमें चालक भी शामिल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो के क्षतिग्रस्त हिस्से बस के नीचे फंस गए।

अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक ने अन्य वाहन से आगे निकलने के चक्कर में बस पर से नियंत्रण खो दिया जिसके कारण टक्कर हुई। उन्होंने बताया कि स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर राधनपुर से विधायक और भाजपा नेता लाविंगजी ठाकोर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऑटो में सवार सभी छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in