नेपाल में छह भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया

शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण फंसे थे भारतीय पर्यटकों
Six Indian tourists were rescued in Nepal
बचाये गए भारतीय पर्यटक
Published on: 

काठमांडू : नेपाल के शे-फोक्सुंडो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में भारी बर्फबारी के कारण फंसे छह भारतीय पर्यटकों को सोमवार को निकाल लिया गया। डोल्पा जिला पुलिस कार्यालय के प्रवक्ता एवं पुलिस निरीक्षक बिनय सिंह ने बताया कि बर्फबारी के कारण दो महिला और चार पुरुष पर्यटकों से एक नवंबर से संपर्क टूट गया था और उन्हें सोमवार सुबह एक निजी हेलीकॉप्टर की मदद से बचाया गया। पुलिस ने बताया कि सभी पर्यटकों का डोल्पा जिले के दुनै स्थित सरकारी अस्पताल में उपचार जारी है और उनकी हालत खतरे से बाहर है। ये पर्यटक काठमांडू से करीब 300 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में शे-फोक्सुंडो ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर आठ के धो क्षेत्र में गए थे। डोल्पा की मुख्य जिला अधिकारी (सीडीओ) जुनु ढकाल के अनुसार, यह पूरा इलाका भारी बर्फ से ढका हुआ था। रविवार को सेना का एक हेलीकॉप्टर पर्यटकों को बचाने के लिए उस इलाके में गया था, लेकिन खराब मौसम के कारण वह वहां उतर नहीं सका, इसके बाद बचाव अभियान रोकना पड़ा।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News