भारत विरोधी नस्ली टिप्पणियों पर सिंगापुर सख्त

सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री के. शनमुगम ने भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई नस्ली और विदेशी-विरोधी टिप्पणियों की कड़ी निंदा की
Singapore cracks down on anti-Indian racist comments
सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री के. शनमुगम
Published on

सिंगापुर : सिंगापुर के वरिष्ठ मंत्री के. शनमुगम ने भारत के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई नस्ली और विदेशी-विरोधी टिप्पणियों की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इन्हें शर्मनाक, आपत्तिजनक और पूरी तरह अस्वीकार्य बताया। शनमुगम ने कहा कि उन्होंने पुलिस को इन टिप्पणियों की जांच के निर्देश दिए हैं। गृह एवं राष्ट्रीय सुरक्षा विभाग संभाल रहे शनमुगम ने कहा कि मीडिया को कई बेहद आपत्तिजनक टिप्पणियां मिली थीं, जिन्हें बाद में हटा दिया गया। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सभी टिप्पणियां सिंगापुर के नागरिकों ने ही की थीं। उन्होंने बताया कि डिजिटल विकास एवं सूचना मंत्रालय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से संपर्क कर ऐसी टिप्पणियां हटाने को कहेगा, क्योंकि वे उनके दिशानिर्देशों का उल्लंघन करती हैं। नेपाल में विनाशकारी बाढ़ को लेकर ऑनलाइन चर्चा के दौरान यह विवाद सामने आया। शनमुगम ने भारतीयों के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर भी कड़ी आपत्ति जताई।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in