अमेरिका और इजरायल में गोलीबारी से हड़कंप, 12 घायल, एक की मौत

ओहियो के म्यूजिक फेस्टिवल से लेकर इजरायल के दक्षिण शेरोन तक फायरिंग की घटनाओं ने सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा पर नए सिरे से बहस छेड़ दी, दोनों देशों में कई घायल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
फायरिंग का घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है
घटना के बाद जांच में शामिल सुरक्षा एजेंसियों के जवान
Published on

अमेरिका और इजरायल में अलग-अलग घटनाओं में हुई गोलीबारी ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जहां अमेरिका के ओहियो राज्य में एक म्यूजिक फेस्टिवल के पास अंधाधुंध फायरिंग में कई लोग घायल हुए, वहीं इजरायल में हुए हमले में एक व्यक्ति की जान चली गई।

ओहियो में म्यूजिक फेस्टिवल के पास फायरिंग, 12 घायल

अमेरिका के ओहियो राज्य के टोलेडो शहर में एक वार्षिक म्यूजिक फेस्टिवल के दौरान अचानक हुई गोलीबारी से अफरा-तफरी मच गई। यह घटना ‘ओल्ड वेस्ट एंड फेस्टिवल’ के पास डेलावेयर और ग्लेनवुड एवेन्यू इलाके में शनिवार शाम करीब 5:30 बजे हुई।

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, इस फायरिंग में कम से कम 12 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों की उम्र 14 से 61 साल के बीच बताई जा रही है।

फायरिंग का घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है
चलती बाइक पर बाघ का हमला: पत्नी को बचाने के लिए बाघ से भिड़ गया पति

दो हमलावरों के बीच आपसी फायरिंग की आशंका

टोलेडो पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में संकेत मिले हैं कि गोलीबारी में कम से कम दो हमलावर शामिल थे, जो एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे। फिलहाल संदिग्धों की तलाश जारी है।

घटना के दौरान सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे, जो अचानक गोलियों की आवाज सुनकर जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने इलाके में भगदड़ और दहशत का माहौल बताया।

इजरायल में सबमशीन गन से हमला, एक की मौत

दूसरी ओर, इजरायल के मध्य क्षेत्र के दक्षिण शेरोन इलाके में रविवार को हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम छह लोग घायल हो गए।

हमलावरों ने अस्थायी ‘कार्लो’ सबमशीन गन का इस्तेमाल करते हुए तीन अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की। सुरक्षा बलों ने मौके पर ही एक हमलावर को मार गिराया, जबकि दूसरे को पीछा कर गिरफ्तार कर लिया गया।

सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

इजरायली सेना और पुलिस ने हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है। घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

उधर, अमेरिका में भी घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में आ गई हैं। मामले की जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों की पहचान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

दोनों देशों में हुई इन घटनाओं ने एक बार फिर सार्वजनिक स्थानों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ती ऐसी घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत की ओर इशारा कर रही हैं।

फायरिंग का घटनाओं ने सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है
भारतीय रेलवे का बड़ा मुकाम: 99.6% ब्रॉड गेज नेटवर्क हुआ विद्युतीकृत
Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in