बेंगलुरु मेट्रो से आया चौंकाने वाला वीडियो, हैरान हुए लोग

बेंगलुरु मेट्रो से आया चौंकाने वाला वीडियो, हैरान हुए लोग
Published on

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में लोकल ट्रेन और मेट्रो में भीड़ में लोगों को यात्रा करना पड़ता है। यात्रियों को सीट मिल जाए तो लोग खुद को बड़ा ही लकी समझते हैं। कई बार तो यहां भीड़ इतनी ज्यादा बेकाबू हो जाती है कि यात्री छोटी-छोटी बातों के लिए हाथापाई पर उतर आते हैं। ऐसा ही एक नजारा मेट्रो ट्रेन का वायरल हो रहा है। जहां लोगों की भीड़ देख कई लोग हैरान हो गए।

मेट्रो की गेट पर दिखी लोगों की भीड़

यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। जो काफी ज्यादा क्राउडेड लग रहा है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि कोच फुल होने के बावजूद भी लोग गेट पर खड़े नजर आ रहे हैं। एक तरफ जहां लोगों से भरा ये स्टेशन नजर आ रहा है तो वहीं कुछ जबरदस्ती अंदर चढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। सही मायने में अगर देखा जाए तो ये कहना गलत नहीं होगा कि लोगों के भीतर पेशेंस नहीं बचा।

इस क्लिप को एक्स (x) पर @IndianTechGuide नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके और कमेंट कर इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दिए जा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये अब धीरे-धीरे मुंबई लोकल बनती जा रही है।' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'आज के समय में लोगों के भीतर इंसानियत पूरी तरीके से खत्म हो चुकी है।'

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in