SCO की तस्वीर से मोदी को हटाने का आरोप, घिरे शहबाज शरीफ

विवाद बढ़ने के करीब तीन घंटे बाद शरीफ ने अपने निजी ‘एक्स’ खाते से पूरी समूह तस्वीर साझा की
Shehbaz Sharif under fire over allegations of removing Modi from SCO photo
तस्वीर से गायब प्रधानमंत्री मोदी
Published on: 

बिश्केक : शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के शिखर सम्मेलन की एक समूह तस्वीर को लेकर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ विवादों में घिर गए हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री कार्यालय के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से साझा की गई तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित तौर पर नजर नहीं आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी आलोचना शुरू हो गई। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री कार्यालय ने जो तस्वीर साझा की, उसमें शरीफ रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे, जबकि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी तस्वीर में नजर आ रहे थे। तस्वीर को इस तरह क्रॉप किया गया था कि शरीफ बीच में दिखाई दें। इसके विपरीत, प्रधानमंत्री मोदी समेत SCO के सभी 10 सदस्य देशों के नेताओं वाली पूरी समूह तस्वीर अन्य नेताओं के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों से साझा की गई। मोदी द्वारा साझा की गई तस्वीर में शरीफ भी मौजूद थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कथित तौर पर तस्वीर को एडिट किए जाने को लेकर सवाल उठाए और पाकिस्तान सरकार की आलोचना की। विवाद बढ़ने के करीब तीन घंटे बाद शरीफ ने अपने निजी ‘एक्स’ खाते से पूरी समूह तस्वीर साझा की, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी दिखाई दे रहे थे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News