शरीफ ने बांग्लादेश, ईरान के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर दिया

संयुक्त राष्ट्र महासभा के जारी सत्र से इतर मुलाकात की
Sharif emphasized strengthening ties with Bangladesh and Iran
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करते शहबाज शरीफ
Published on: 

संयुक्त राष्ट्र : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के जारी सत्र से इतर बांग्लादेश के अपने समकक्ष तारिक रहमान और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से मुलाकात की तथा दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। शरीफ ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि रहमान के साथ उनकी गर्मजोशी भरी और बेहद सौहार्दपूर्ण बातचीत हुई। उन्होंने कहा, हमारी उपयोगी चर्चा में प्रधानमंत्री रहमान और मैं व्यापार, निवेश, संपर्क, शिक्षा, पर्यटन और लोगों के बीच संपर्क समेत विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तान-बांग्लादेश द्विपक्षीय सहयोग को और गहरा करने पर सहमत हुए। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान को संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र का अध्यक्ष पद संभालने पर भी बधाई दी। पेजेश्कियान के साथ अपनी मुलाकात के बारे में शरीफ ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान और ईरान के बीच गहरे और लंबे समय से चले आ रहे संबंधों तथा आपसी हित के सभी क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने की साझा इच्छा की पुष्टि की। साथ ही लंबे समय से जारी संघर्ष पर पाकिस्तान की गहरी चिंता दोहराई और संयम, तनाव कम करने तथा निरंतर कूटनीति की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in