आंध्र प्रदेश में 35 मंडलों में भीषण ‘लू’ की चेतावनी

मौसम विभाग ने किया सचेत
आंध्र प्रदेश में 35 मंडलों में भीषण ‘लू’ की चेतावनी
Published on: 


अमरावती : आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने शनिवार को राज्य के 35 मंडलों में भीषण लू और 223 मंडलों में लू चलने की चेतावनी जारी की है।

एपीएसडीएमए के प्रबंध निदेशक आर. कुर्मानाध ने बताया कि श्रीकाकुलम जिले के छह, विजयनगरम के नौ, पार्वतीपुरम मान्यम के 12, अल्लूरी सीतारामराजू और काकीनाडा के तीन-तीन तथा पूर्वी गोदावरी के दो मंडलों में भीषण लू चलने की आशंका है। उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘कुल 35 मंडलों में भीषण लू चलने की आशंका है।’ इसके अलावा, उन्होंने बताया कि राज्य के 223 मंडलों में लू चलने का अनुमान है जिनमें श्रीकाकुलम के 19, विजयनगरम और अनाकापल्ली के 16-16, पूर्वी गोदावरी, एलुरु और गुंटूर के 17-17 मंडल शामिल हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को प्रकाशम जिले के तातिचेरला और वाईएसआर कडप्पा के कमलापुरम में सबसे अधिक 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। कुर्मानाध के अनुसार, राज्य के 181 स्थानों पर शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News