ब्रिटेन में भारतीय मूल के बच्चे ने पास की GCSE गणित परीक्षा

सात वर्षीय जीव्यान रेड्डी ध्रुवा ने नाम किया रोशन
Seven-year-old child of Indian origin passes GCSE Mathematics exam
जीव्यान रेड्डी ध्रुवा
Published on

लंदन : भारतीय मूल के सात वर्षीय जीव्यान रेड्डी ध्रुवा ने ब्रिटेन में आमतौर पर 16 साल की उम्र में दी जाने वाली GCSE गणित परीक्षा शानदार अंकों के साथ पास कर सभी को चौंका दिया है। जीव्यान ने तीन पेपरों में कुल 240 में से 196 अंक हासिल कर ग्रेड-8 प्राप्त किया, जो ए ग्रेड के बराबर माना जाता है। जीव्यान ने मई में पियर्सन एडेक्सेल GCSE हायर मैथेमेटिक्स की परीक्षा दी थी। पिछले सप्ताह अन्य GCSE विद्यार्थियों के साथ उसका परिणाम भी जारी हुआ। जीव्यान ने कहा, ‘‘परिणाम देखकर मैं बहुत खुश हुआ। उसने बताया कि वह ग्रेड-9 हासिल करना चाहता था, इसलिए शुरुआत में थोड़ा निराश हुआ, लेकिन बाद में ग्रेड-8 मिलने पर बेहद खुश हुआ। अब वह ए-लेवल मैथेमेटिक्स और फर्दर मैथेमेटिक्स पढ़ना चाहता है। भविष्य में उसका सपना रोबोट और लोगों के काम आने वाली तकनीक बनाने का है। जीव्यान इस साल फरवरी तक लंदन के एक सामान्य प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता था। इसके बाद उसकी तेज सीखने की क्षमता को देखते हुए माता-पिता ने उसे होम एजुकेशन देने का फैसला किया। उसके माता-पिता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के रहने वाले हैं और करीब पांच साल से पश्चिमी लंदन के साउथ रुइसलिप में रह रहे हैं। पिता ध्रुवा कुमार रेड्डी कट्टा ने बताया कि जीव्यान बचपन से ही संख्याओं और गणितीय अवधारणाओं को बेहद तेजी से समझता था।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in