पाकिस्तान के कराची में पोलियो टीकाकरण दलों की बढ़ाई गई सुरक्षा

टीकाकरण दलों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 8,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
Security for polio vaccination teams in Pakistan has been increased
पोलियो की दवा पिलाती स्वास्थ्य कर्मी.
Published on: 

कराची : पाकिस्तान के कराची शहर में एक सप्ताह तक चलने वाले पोलियो रोधी अभियान के दौरान टीकाकरण दलों को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 8,000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। दो से आठ नवंबर तक चलने वाला यह अभियान पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में भी शुरू किया गया है। इनमें बलूचिस्तान प्रांत भी शामिल है, जहां 31 जिलों में टीकाकरण दल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काम कर रहे हैं। यह घटनाक्रम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खैबर जिले में पोलियो का एक नया मामला सामने आने की राष्ट्रीय पोलियो उन्मूलन आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा पुष्टि किए जाने के एक दिन बाद हुआ है। कराची के आयुक्त सैयद हसन नकवी ने कहा कि टीकाकरण दलों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है, क्योंकि पूर्व में टीकाकरण अभियानों के दौरान सुरक्षा संबंधी घटनाएं और हमले हो चुके हैं। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, पाकिस्तान और अफगानिस्तान दुनिया के एकमात्र ऐसे देश हैं जहां पोलियो के मामले अब भी सामने आ रहे हैं।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News