पाकिस्तान में एससीओ राष्ट्रीय समन्वयकों की बैठक शुरू, भारत शामिल

संक्षिप्त सैन्य संघर्ष के बाद भारत के प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान की पहली यात्रा
SCO National Coordinators' meeting begins in Pakistan; India participating
SCO की बैठक में शामिल विभिन्न देशों के प्रतिनिधि
Published on: 

इस्लामाबाद : शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्रीय समन्वयकों की तीन दिवसीय बैठक सोमवार को इस्लामाबाद में शुरू हुई। इसमें भारत समेत सभी सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। बैठक में अगस्त 2027 में इस्लामाबाद में होने वाले एससीओ राष्ट्राध्यक्षों के शिखर सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा होगी। भारत की ओर से राष्ट्रीय समन्वयक आलोक डिमरी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल बैठक में हिस्सा ले रहा है। पाकिस्तान के राष्ट्रीय समन्वयक मोहम्मद फैसल बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। एससीओ में भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान, ईरान, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान, उज्बेकिस्तान और बेलारूस सदस्य देश हैं। पाकिस्तान 2026-27 के लिए एससीओ राष्ट्राध्यक्ष परिषद की अध्यक्षता कर रहा है। उसकी अध्यक्षता की थीम ‘दृष्टिकोण को कार्रवाई में बदलना : संपर्क, नवाचार और साझा समृद्धि’ रखी गई है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, पाकिस्तान संपर्क बढ़ाने, नवाचार को प्रोत्साहित करने, आर्थिक सहयोग मजबूत करने और लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने पर जोर देगा। यह बैठक पिछले साल दोनों देशों के बीच हुए संक्षिप्त सैन्य संघर्ष के बाद भारत के प्रतिनिधिमंडल की पाकिस्तान की पहली यात्रा भी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in