फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में भारत के राष्ट्रीय स्टॉल का संदीप भुतोड़िया ने किया उद्घाटन

भारतीय साहित्य और प्रकाशन परंपरा को मिला वैश्विक मंच
Frankfurt
फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में भारत के राष्ट्रीय स्टॉल का उद्घाटन
Published on: 

फ्रैंकफर्ट : फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले 2026 में भारत के राष्ट्रीय स्टॉल का उद्घाटन संस्कृतिविद् एवं प्रभा खेतान फाउंडेशन के प्रबंध न्यासी संदीप भुतोड़िया ने किया। इस अवसर पर भारतीय विदेश सेवा अधिकारी एवं भारत के महावाणिज्यदूत दीपक बंसल तथा नेशनल बुक ट्रस्ट, भारत के निदेशक युवराज मलिक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में फ्रैंकफर्टर बुकमेस्से की उपाध्यक्ष (बिजनेस डेवलपमेंट—एशिया, अफ्रीका एवं अरब जगत) क्लाउडिया कैसर, नवभारत टाइम्स-इंडिया के मुख्य संपादक एवं संयुक्त निदेशक कुमार विक्रम, केंद्रीय हिंदी निदेशालय के निदेशक हितेंद्र कुमार मिश्रा और साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. वरुण गुलाटी भी मौजूद थे।

रिबन काटकर राष्ट्रीय स्टॉल का शुभारंभ किया गया। भारत की भागीदारी विश्व के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेलों में से एक फ्रैंकफर्ट पुस्तक मेले में देश की समृद्ध साहित्यिक परंपरा, भाषाई विविधता और प्रकाशन संस्कृति को वैश्विक पाठकों के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उद्घाटन के साथ ही मेले में भारत की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक उपस्थिति औपचारिक रूप से शुरू हुई।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in