कनाडा विवाद के बीच अमेरिका में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिलेंगे एस जयशंकर

कनाडा विवाद के बीच अमेरिका में विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से मिलेंगे एस जयशंकर
Published on: 

वॉशिंगटन: भारत और कनाडा में खालिस्तानी आतंकी निज्जर को लेकर विवाद जारी है। विदेश मंत्री एस जयशंकर अभी अमेरिका में मौजूद हैं। आज यानी गुरुवार(28 सितंबर) को वॉशिंगटन में उनकी मुलाकात अमेरिका की विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से होगी। बता दें कि दोनों देशों के अधिकारियों की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है। बैठक में भारत और कनाडा के बीच राजनयिक संकट के मुद्दे पर बातचीत हो सकती है।

मजबूती के साथ भारत रख सकता है अपना पक्ष

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारत ने इस मुद्दे पर बिना किसी का नाम लिए कनाडा समेत उसके हितैषी देशों को सख्त संदेश पहले ही दे चुका है कि आतंक, चरमपंथ और हिंसा पर राजनीतिक सहूलियत के हिसाब वाली व्यवस्था अब नहीं चलने वाली है। ऐसे में भारत के सामने अमेरिका काफी दबाव में होगा। उम्मीद की जा रही है कि यदि भारत-कनाडा विवाद का मुद्दा दोनों देशों के बीच उठा तो भारत अपना पक्ष रख सकता है।

कनाडा के पीएम ट्रूडो ने लगाया था आरोप

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत पर आरोप लगाया कि 18 जून को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर की हत्या हुई थी। इस मामले में उन्होंने भारत की एजेंसी पर हत्या का आरोप लगाया था। इसके बाद अमेरिका ने बयान जारी कर हत्या मामले में भारत से जांच में सहयोग करने की अपील की थी।

आरोपों को भारत ने किया खारिज

पीएम ट्रूडो के लगाए आरोपों को बेतुका और प्रेरित बोलकर भारत ने खारिज कर दिया। उसके बाद इस मामले में कनाडा ने एक भारतीय अधिकारी को निष्कासित कर दिया। जिसके बदले में भारत ने भी कनाडा के राजनयिक को निष्कासित कर दिया। इसके बाद भारत ने कनाडा के नागरिकों के लिए वीजा सेवाओं को भी निलंबित कर दिया। इस तरह दोनों देशों में विवाद जारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in