रूटो ने टाटा केमिकल्स को केन्या छोड़ने को कहा

टाटा के पास 100 साल का करार होने के बावजूद क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त काम नहीं करने का लगाया आरोप
Ruto asked Tata Chemicals to leave Kenya
केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो
Published on

नैरोबी : केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने टाटा केमिकल्स को देश में अपना संचालन बंद करने और केन्या छोड़ने का आदेश दिया है। रूटो का कहना है कि कंपनी की मौजूदगी से केन्या को पर्याप्त लाभ नहीं मिला है। यह विवाद मुख्य रूप से काजियाडो काउंटी में टाटा केमिकल्स के मैगाडी सोडा ऐश कारोबार को लेकर है। काजियाडो काउंटी के मैगाडी कस्बे के दौरे के दौरान रूटो ने कहा कि टाटा के पास 100 साल का करार होने के बावजूद उसने क्षेत्र के विकास के लिए पर्याप्त काम नहीं किया। उन्होंने कहा, “टाटा केमिकल्स मैगाडी के पास 100 साल का करार है और उन्होंने कुछ नहीं किया। मैंने उनसे दूसरे दिन कहा कि अपना सामान समेटें और चले जाएं।” रूटो ने आरोप लगाया कि कंपनी केन्या के प्राकृतिक संसाधनों का इस्तेमाल कर उन्हें भारत और अन्य स्थानों पर ले जाती है। राष्ट्रपति का ताजा आदेश जुलाई में की गई सरकारी कार्रवाई के बाद आया है। टाटा केमिकल्स की सहायक कंपनी टाटा केमिकल्स के अनुसार, जुलाई में केन्या सरकार ने मैगाडी सोडा फैक्टरी का संचालन और सोडा ऐश का निर्यात निलंबित करने का आदेश दिया था। उसके कारोबार ने केन्या की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in