यूक्रेन में गैस स्टेशनों पर रूसी ड्रोन का हमला

शहरी गैस स्टेशनों पर रूसी हमले हाल के महीनों में काफी तेज हुए हैं
Russian drone attack on gas stations in Ukraine
हमले में क्षतिग्रस्त हुआ गैस स्टेशन
Published on

कीव : रूसी ड्रोन ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन कीव में गैस स्टेशनों को निशाना बनाया। यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, आम नागरिकों को डराने-धमकाने के मकसद से मॉस्को ने अपने हवाई हमलों का दायरा बढ़ा दिया है। शहरी गैस स्टेशनों पर रूसी हमले हाल के महीनों में काफी तेज हुए हैं, खासकर पूर्वी और दक्षिणी यूक्रेन के अग्रिम मोर्चे (फ्रंट लाइन) के पास के इलाकों में। यूक्रेन के अनुसार यह नागरिकों के जीवन को अस्त-व्यस्त करने और उनके मनोबल को तोड़ने के अभियान का एक हिस्सा है, जिसमें खाद्य वितरण केंद्रों को भी निशाना बनाया गया है। यूक्रेन अपनी हवाई रक्षा प्रणाली को सुधारने की कोशिश में लगा है। रूस का हमला अब पांचवें वर्ष में प्रवेश कर चुका है।

इस बीच, यूक्रेन को कनाडा से अधिक सहायता का आश्वासन मिला। दूसरी ओर, यूक्रेन ने रूस की वायु रक्षा प्रणाली पर दबाव बनाने के लिए उसके काफी अंदर तक ड्रोन से हमले किए हैं। यूक्रेन की सेना ने साइबेरिया में 3,000 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित एक रिफाइनरी को निशाना बनाने की बात कही। वह रूस के महत्वपूर्ण तेल क्षेत्र को नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर रहा है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in