यूक्रेन में रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमला, 13 की मौत

जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन ने यात्रियों से भरे प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया गया
Russian drone attack on a railway station in Ukraine; 13 dead
घायल को लेकर जाते पुलिस व बचाव कर्मी
Published on: 

कीव : यूक्रेन के मध्यवर्ती शहर निप्रो के मुख्य रेलवे स्टेशन पर रूसी ड्रोन हमले में 13 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों और सरकारी रेलवे संचालक उक्रजालिज्नित्सिया के अनुसार, जेट इंजन से चलने वाले ड्रोन ने यात्रियों से भरे प्लेटफॉर्म को निशाना बनाया। वहां यात्री दक्षिणी शहर जापोरिज्जिया जाने वाली ट्रेन में सवार होने के लिए जुटे थे। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेक्जेंडर गांझा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद आपातकालीन सेवाएं और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर हमले की निंदा करते हुए इसे भयावह बताया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और रूस पर हमले तेज करने का आरोप लगाया। जेलेंस्की ने रूसी उद्योगपतियों और ऊर्जा क्षेत्र पर कुछ प्रतिबंध हटाए जाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए अमेरिका, यूरोप और जी-7 देशों से यूक्रेन के समर्थन में निर्णायक कार्रवाई करने की मांग की।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News