भारत को अंतरिक्ष से मिली स्वतंत्रता दिवस की बधाई

रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने हाथ में तिरंगा लेकर दी शुभकामना
Russian cosmonauts extended Independence Day greetings while holding the Tricolour
हाथ में तिरंगा लेकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते रूसी अंतरिक्ष यात्री
Published on

मॉस्को : भारत को आगामी स्वतंत्रता दिवस के लिए अंतरिक्ष से बेहद खास शुभकामनाएं मिली हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर मौजूद रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने हाथ में तिरंगा लेकर भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस संदेश में दोनों देशों के बीच अंतरिक्ष सहयोग और करीबी संबंधों का भी उल्लेख किया गया। भारत 15 अगस्त को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। जारी किए गए वीडियो संदेश में रूसी अंतरिक्ष यात्री प्योत्र दुब्रोव ने कहा कि प्रिय मित्रों, भारत गणराज्य अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने अपने संदेश में भारत और रूस के बीच अंतरिक्ष क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे सहयोग का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के साथ ही इस वर्ष सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी गागरिन के अंतरिक्ष में जाने के 65 वर्ष भी पूरे हो रहे हैं। गागरिन अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले मानव थे। संदेश में नवंबर 1961 में गागरिन की भारत यात्रा का भी जिक्र किया गया। रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने गागरिन के भारत के अनुभवों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने इस देश को अंतरिक्ष से देखने पर बेहद खूबसूरत बताया था, लेकिन धरती पर यह उन्हें उससे भी अधिक सुंदर लगा, क्योंकि यहां ‘‘सच्चे मित्र’’ रहते हैं। रूसी अंतरिक्ष यात्रियों का यह संदेश भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को भी दर्शाता है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in