रूस ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया-जापान को चेताया

उत्तर कोरिया को लक्ष्य करके सुरक्षा साझेदारी बढ़ाने भड़के रूसी विदेश मंत्री
RUssia
रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (बाएं) और उत्तर कोरियाई विदेश मंत्री चोई सोन हुई (दाएं) शनिवार को उत्तर कोरिया के वॉनसन में अपनी वार्ता के बाद एक हस्ताक्षर समारोह में भाग लेते हुए।
Published on

सियोल : रूस के विदेश मंत्री ने शनिवार को अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान को उत्तर कोरिया को लक्ष्य करके सुरक्षा साझेदारी करने के खिलाफ चेतावनी दी। वह दोनों देशों के बीच बढ़ते सैन्य व अन्य सहयोग को और मजबूत करने पर बातचीत करने के लिए उत्तर कोरिया के दौरे पर थे। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव शुक्रवार को अपनी उत्तर कोरियाई समकक्ष चोई सोन हुई के साथ बैठक के लिए उत्तर कोरिया के पूर्वी वोनसान शहर पहुंचे थे।न बनाने के लिए करने के खिलाफ चेतावनी देते हैं।

हाल के वर्षों में रूस और उत्तर कोरिया के बीच संबंध प्रगाढ़ हुए हैं। उत्तर कोरिया सैन्य और आर्थिक मदद के बदले में यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध में सहायता के लिए सैनिकों और गोला-बारूद की आपूर्ति करता रहा है। इससे दक्षिण कोरिया, अमेरिका और अन्य देशों में यह चिंता बढ़ गई है कि रूस उत्तर कोरिया को संवेदनशील तकनीक भी हस्तांतरित कर सकता है जिससे उसके परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़ा खतरा बढ़ सकता है।

शनिवार को चोई के साथ बैठक के बाद लावरोव ने अमेरिका, दक्षिण कोरिया और जापान पर उत्तर कोरिया के आसपास सैन्य तैनाती का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हम इन संबंधों का इस्तेमाल उत्तर कोरिया और निश्चित रूप से रूस सहित किसी के भी खिलाफ गठबंधन बनाने के लिए करने के खिलाफ चेतावनी देते हैं।

Google पर संवाद सर्च बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in