युद्ध में भारत समेत 46 अन्य देशों के नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा रूस

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दावा किया
Russia is using citizens of 46 other countries, including India, in the war: Zelenskyy
संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते वोलोदिमीर जेलेंस्की
Published on: 

संयुक्त राष्ट्र, : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दावा किया कि रूस यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में भारत समेत 47 देशों के नागरिकों का इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने संबंधित देशों से अपील की कि वे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को अपने नागरिकों को युद्ध में घसीटने से रोकें। महासभा की आम बहस को संबोधित करते हुए जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन को कई देशों के नागरिक युद्धबंदियों के रूप में मिल रहे हैं। इनमें उत्तर कोरिया के अलावा घाना, नेपाल, ताजिकिस्तान, भारत, यमन, केन्या, जिम्बाब्वे, क्यूबा, बेलारूस, सूडान और दक्षिण अफ्रीका के नागरिक शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन देशों के नागरिक युद्ध में मारे भी जा रहे हैं। जेलेंस्की ने कहा, पुतिन को आपको इस युद्ध में घसीटने न दें। उन्होंने संबंधित देशों से अपने नागरिकों पर ध्यान देने और उन्हें रूस की ओर से किसी दूसरे मोर्चे पर भेजे जाने से रोकने की अपील की। बीते दिनों विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी थी कि रूस की सेना में 227 भारतीय नागरिकों की भर्ती की जानकारी मिली थी। इनमें 139 को मुक्त कराया गया है, जबकि 51 की मौत की जानकारी है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in