इंफाल में संघ कार्यालय पर हुआ हमला

मामले में दो लोग गिरफ्तार
इंफाल में संघ कार्यालय पर हुआ हमला
Published on

इंफाल : इंफाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यालय पर हमले में कथित संलिप्तता के लिए सुरक्षा बलों ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि हाओबिजम खुमारजीत (45) और हाओबिजम मंगंगचा सिंह (41) इन दोनों को सोमवार को इंफाल पूर्वी जिले के युमनाम खुनौ इलाके से गिरफ्तार किया गया। पिछले साल जिरीबाम जिले में तीन महिलाओं और तीन बच्चों के शव बरामद होने के बाद इंफाल घाटी में विरोध प्रदर्शन के दौरान नवंबर में भीड़ ने इंफाल के हराओरौ इलाके में संघ के कार्यालय पर हमला कर दिया था।

जिरीबाम से हथियारबंद हमार उग्रवादियों ने इन 6 लोगों को अगवा किया था और कुछ दिनों बाद मणिपुर-असम सीमा पर ये 6 लोग मृत मिले थे। घटना के बाद हुए दंगों के दौरान कई विधायकों और मंत्रियों के आवासों में तोड़फोड़ की गयी थी।

Google पर सन्मार्ग न्यूज़ पडे →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in