सीरिया की जेल में दंगा और आग, सात की मौत

जेल में बंद कैदियों ने दंगा किया
Riot and fire in Syrian prison; seven dead
आग लगने के बाद जेल का दृश्य
Published on

दमिश्क : उत्तरी सीरिया के कुर्द बहुल शहर कोबानी की एक जेल में शनिवार को दंगा भड़कने के बाद आग लग गई। हादसे में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।सीरियाई समाचार एजेंसी सना के अनुसार, जेल में बंद कैदियों ने दंगा किया। इसी दौरान आग लग गई। बताया गया कि शहर में एक दिन पहले कुर्दों और अरबों के बीच भड़के तनाव के कारण जेल में भी स्थिति बिगड़ी। हाल ही में तुर्किये की सीमा से लगे इस शहर में सीरियाई सरकारी बलों के प्रवेश के बावजूद जेल का संचालन अभी भी कुर्द लड़ाकों के हाथ में है। जेल प्रशासन की ओर से कुछ कैदियों को उत्तरी शहर अलेप्पो की जेल में स्थानांतरित करने की योजना के विरोध में दंगा शुरू हुआ।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in