

कीव : यूक्रेन की सेना को अपने ड्रोन और तेजी से चलने वाले अन्य उपकरणों के लिए स्टारलिंक सैटेलाइट कनेक्शन का पूरा इस्तेमाल करने की सुविधा फिर से मिल गई है।
रक्षा मंत्री ने शनिवार को बताया कि स्पीड पर लगी पाबंदियां हटा दी गई हैं। यूक्रेन के अधिकारियों के अनुसार, इन पाबंदियों के कारण एक सप्ताह से अधिक समय तक मोर्चे पर सैन्य अभियान प्रभावित हुए थे। यूक्रेन के रक्षा मंत्री येवहेनी खमारा ने पत्रकारों को बताया कि रक्षा मंत्रालय की निगरानी प्रणालियों में 400 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से चलने वाले उपकरणों पर भी कनेक्शन स्थिर पाया गया है। यह बहाली ऐसे समय हुई है, जब अमेरिकी दूतों ने युद्ध खत्म करने के लिए नए सिरे से प्रयास शुरू किए हैं।