बसंतिपुर में खराब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सड़क की मरम्मत शुरू

बसंतिपुर में खराब प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना सड़क की मरम्मत शुरू
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : बसंतीपुर गांव के प्रधान रामाकृष्णा रॉय ने जानकारी दी है कि खराब हो चुकी ग्रामीण सड़क की मरम्मत का कार्य ठेकेदार द्वारा 9 अप्रैल से शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह इस मामले पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन उन्हें उम्मीद है कि इस बार सड़क का निर्माण सही और टिकाऊ तरीके से किया जाएगा। यह मामला मायाबंदर क्षेत्र के बसंतिपुर गांव के तहत प्रफुल्ला नगर इलाके में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित सड़क की गुणवत्ता को लेकर उठे गंभीर आरोपों के बीच सामने आया है। सड़क के निर्माण के कुछ ही दिनों बाद इसके कई हिस्सों के खराब होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कार्यकारी एजेंसी ग्रुप इंजीनियर्स ने निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया और निर्धारित मानकों का पालन नहीं किया, जिसके कारण सड़क की सतह पर दरारें और टूट-फूट दिखाई देने लगी। स्थानीय निवासियों ने इसे “घोर लापरवाही” बताते हुए कड़ी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि यह सड़क लंबे समय से लंबित मांग के बाद बनी थी और क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। खराब निर्माण कार्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के उद्देश्य प्रभावित हो रहे हैं, जिसका लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को मजबूत और हर मौसम में उपयोगी सड़क सुविधा प्रदान करना है। इस मामले को उच्च अधिकारियों और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के सांसद तक पहुंचाया गया है, जिसमें जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और सड़क की गुणवत्ता की जांच की मांग की गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क की उचित मरम्मत और पुनर्निर्माण सुनिश्चित करने की अपील की है।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in