अमेरिका में ‘ग्रीन कार्ड' पाने की कोशिश कर रहे परिवारों को राहत

ईबी-1 वीजा पाने के इच्छुक पेशेवरों के लिए स्थिति में खास बदलाव नहीं हुआ
Relief for families seeking 'Green Cards' in the US
वीजा (सांकेतिक चित्र)
Published on

वाशिंगटन : परिवार-प्रायोजित श्रेणियों के जरिये अमेरिका में स्थायी निवास यानी ‘ग्रीन कार्ड’ पाने की कोशिश कर रहे भारतीय परिवारों को इस महीने राहत मिली है क्योंकि कई श्रेणियों में अंतिम कार्रवाई की तारीख काफी आगे बढ़ा दी गई है, लेकिन ईबी-1 वीजा पाने के इच्छुक पेशेवरों के लिए स्थिति में खास बदलाव नहीं हुआ। सितंबर के वीजा बुलेटिन के अनुसार, अमेरिकी नागरिकों के अविवाहित वयस्क बेटे-बेटियों को कवर करने वाली एफ-1 श्रेणी में चीन और भारत के लिए अंतिम कार्रवाई की तारीख बढ़ा दी गई है। सितंबर का यह बुलेटिन मौजूदा वित्त वर्ष का आखिरी बुलेटिन है और एक अक्टूबर से नए वार्षिक वीजा उपलब्ध होंगे। अमेरिकी संघीय सरकार का वित्त वर्ष एक अक्टूबर से शुरू होकर अगले वर्ष 30 सितंबर को समाप्त होता है। वीजा बुलेटिन में कहा गया, ईबी-1 श्रेणी में भारतीय आवेदकों की ओर से अधिक मांग और उपलब्ध वीजा संख्या के तेजी से इस्तेमाल के कारण आगामी हफ्तों में यह श्रेणी भारतीयों के लिए उस स्थिति में अस्थायी रूप से बंद करनी पड़ सकती है, जबकि वित्त वर्ष खत्म होने से पहले भारत के हिस्से के सभी उपलब्ध वीजा इस्तेमाल हो जाते हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जाएगी और जरूरत के मुताबिक आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in