रांची: 350 करोड़ कैश बरामदगी का मामला, ED कर सकती है जांच

रांची: 350 करोड़ कैश बरामदगी का मामला, ED कर सकती है जांच
Published on: 

नई दिल्ली: उड़ीसा, झारखंड और कोलकाता में मिले ₹351 करोड़ रूपये के मामले में जल्दी ही ED की एंट्री हो सकती है। ED और IT के जांच अधिकारियों को शक है कि ये पैसे छत्तीसगढ़ में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव के लिए रखे गए थे, लेकिन राज्य में लगी आचार संहिता और ED/IT  की चल रही जांच और छापेमारी की वजह से उड़ीसा से ये पैसा छत्तीसगढ़ नहीं पहुंच पाया।

रायपुर से उड़ीसा के बालांगीर की दूरी करीब 250 किलोमीटर है जिसमें सिर्फ़ 5:30 घंटे का समय लगता है। सबसे ज़्यादा कैश यानी ₹220 करोड़ भी एजेंसी को बालांगीर में ही बरामद हुआ था।

छत्तीसगढ़ में ईडी इन मामलों की कर रही है जांच
छत्तीसगढ़ में ED शराब घोटाला और कोयले पर कमीशन के अलावा महादेव ऑनलाइन सट्टेबाज़ी मामले की जांच कर रही है जिसमें करोड़ों के लेन-देन की बात सामने आई है। इन तीनों मामले में ED ने दो IAS, एक ITS, और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की करीबी अधिकारी सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है।

ईडी को जांच रिपोर्ट का इंतजार
ED उड़ीसा और झारखंड में मिले पैसों और IT की जांच रिपोर्ट का इंतज़ार कर रही है और उसी के आधार पर अपनी जांच शुरू करेगी। अगर इन पैसों का लिंक छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले से निकला तो ED के लिये जांच का दायरा बढ़ाना मुश्किल नहीं होगा क्योंकि इस मामले में वो पहले ही मनी लॉड्रिग का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News