900 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी मामले में छापामारी

ईडी ने कई स्थानों पर मारे छापे
900 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी मामले में छापामारी
Published on: 

नयी दिल्ली : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक चीनी नागरिक और कुछ अन्य लोगों द्वारा कथित तौर पर 900 करोड़ रुपये से अधिक की साइबर धोखाधड़ी किए जाने से जुड़े धनशोधन मामले की जांच के तहत बुधवार को दिल्ली में कई स्थानों पर छापामारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

ईडी ने इस ‘धोखाधड़ी’ की जांच के लिए धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज किया है। सूत्रों ने बताया कि शिनदाई टेक्नोलॉजीज प्रा.लि. नामक कंपनी के खिलाफ जांच के सिलसिले में दिल्ली में पांच परिसरों की तलाशी ली जा रही है। आरोप है कि कंपनी ने निवेश के नाम पर आम लोगों को धोखा दिया और पूर्ण मुद्रा परिवर्तक (एफएफएमसी) का उपयोग करके धनशोधन किया गया। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक चीनी नागरिक और कुछ अन्य लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में अपराध के जरिए करीब 903 करोड़ रुपये प्राप्त किए जाने का आरोप है।


सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News