राहुल-राज ने उद्धव को जन्मदिन की दी बधाई

राहुल ने कहा : साथ लड़ेंगे
उद्धव ठाकरे तथा  राज ठाकरे
उद्धव ठाकरे तथा राज ठाकरे
Published on: 

नयी दिल्ली : कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे को उनके जन्मदिन पर बधाई दी और महाराष्ट्र की जनता के लिए एकजुट होकर लड़ने का आह्वान किया।

ठाकरे रविवार को 65 साल के हो गए। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्र॓मुख राज ठाकरे अपने चचेरे भाई उद्धव से मिलने उनके आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे।

राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘शिवसेना अध्यक्ष और ‘इंडिया’ गठबंधन के साथी उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।’ उन्होंने कहा, ‘आप स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और महाराष्ट्र के लोगों के हितों और अधिकारों की लड़ाई हम साथ-साथ लड़ेंगे।’ वहीं, मनसे के प्रमुख राज ठाकरे ने उद्धव ठाकरे से रविवार को मुलाकात कर उन्हें उनके 65वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। राज दादर स्थित अपने आवास ‘शिवतीर्थ’ से उद्धव के बांद्रा स्थित आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
Follow Sanmarg on Google News