राहुल गांधी 26 अप्रैल अंडमान दौरे पर

डॉ. अंबेडकर ऑडिटोरियम में होगा बड़ा कार्यकर्ता सम्मेलन
राहुल गांधी 26 अप्रैल अंडमान दौरे पर
Published on

सन्मार्ग संवाददाता

श्री विजयपुरम : वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी 26 अप्रैल को अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के दौरे पर श्री विजयपुरम पहुंचेंगे। उनका आगमन कोलकाता से सुबह लगभग 8 बजे निर्धारित है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, श्री विजयपुरम में संक्षिप्त प्रवास के बाद वे उसी दिन हेलीकॉप्टर से ग्रेट निकोबार के कैंपबेल बे के लिए प्रस्थान करेंगे। ग्रेट निकोबार प्रवास के दौरान उनके गलाथिया बे और इंदिरा प्वाइंट का दौरा करने तथा कैंपबेल बे में रात्रि विश्राम करने की संभावना है। 27 अप्रैल को राहुल गांधी के सुबह लगभग 11 बजे श्री विजयपुरम लौटने का कार्यक्रम है। इस अवसर पर हेलिपैड से बाजार और जंगलीघाट होते हुए एक रोड शो आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। इसके बाद डॉ. बी. आर. अंबेडकर ऑडिटोरियम में कार्यकर्ता बैठक आयोजित होगी। पार्टी सूत्रों ने बताया कि द्वीपों में कार्यक्रमों के समापन के बाद राहुल गांधी अगले दिन मुख्य भूमि के लिए रवाना हो सकते हैं।

इस बीच अंडमान एवं निकोबार प्रदेश कांग्रेस समिति के वरिष्ठ नेताओं की एक बैठक आज कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें दौरे की विस्तृत तैयारियों और कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।


संबंधित समाचार

No stories found.

कोलकाता सिटी

No stories found.

खेल

No stories found.
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in