तुर्किये-ईरान सीमा पर सैकड़ों ट्रकों की कतार

अमेरिका की समुद्री नाकेबंदी के कारण तुर्किये से लगी पूर्वी सीमा पर सैकड़ों ट्रक फंस गए
Queue of hundreds of trucks at the Türkiye-Iran border
वाहनों की लगी लंबी कतार
Published on

गुर्बुलाक (तुर्किये) : अमेरिका की समुद्री नाकेबंदी के कारण ईरान का समुद्री व्यापार प्रभावित होने के बाद तुर्किये से लगी उसकी पूर्वी सीमा पर सैकड़ों ट्रक फंस गए हैं। गुर्बुलाक सीमा चौकी पर ट्रकों की कतार कई किलोमीटर तक पहुंच गई है। ईरान अब समुद्री मार्ग के बजाय जमीनी रास्ते से व्यापार बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने कहा कि अमेरिका देश के सामने मुश्किलें खड़ी करने के लिए हवाई और जमीनी मार्गों को बाधित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दबाव से ईरान का रुख वार्ता में नहीं बदलेगा। ईरान के अर्थशास्त्री मोहम्मद फरजानेगन के अनुसार, युद्ध से पहले ईरान का 80 प्रतिशत से अधिक व्यापार समुद्री मार्ग से होता था। अब तुर्किये और पाकिस्तान के रास्ते महत्वपूर्ण हो गए हैं, लेकिन सीमित क्षमता के कारण इन मार्गों पर दबाव बढ़ गया है। तुर्किये की इंटरनेशनल ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन के मुताबिक, युद्ध शुरू होने के बाद गुर्बुलाक सीमा पर ट्रकों के इंतजार का समय चार गुना से अधिक बढ़ गया है। सीमा पर करीब 1,200 ट्रक खड़े हैं, जबकि पहले यह संख्या करीब 200 रहती थी।

सन्मार्ग को Google पर पसंदीदा सोर्स बनाएं →
logo
Sanmarg Hindi daily
sanmarg.in